नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार रहा। खतरनाक स्टंट्स करने वाले अक्षय कुमार को फराह खान ने हील्स पहनाकर डांस करवाया। शो के गेस्ट में भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडिस भी थीं। अक्षय का डांस देखकर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए वहीं फिल्मों के खिलाड़ी फिसलने से बच गए। इंट्रेस्टिंग बात ये थी की अक्षय ने रेड हील्स पहनकर लाल परी गाने पर डांस किया और हील्स पहनने के लिए सारी औरतों को सलाम भी किया।जैकलीन ने दिया अक्षय को टास्क अक्षय कुमार के शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का शो 27 जनवरी को शुरू हुआ था यह 27 अप्रैल को खत्म हो चुका है। ग्रैंड फिनाले पर अक्षय के करीबी दोस्त शो में पहुंचे और धमाल मचा दिया। फराह, भूमि और जैकलीन के बीच फंसे अक्षय ने मस्त डांस किया। शो में जैकलीन और भूमि ने बताया कि अक्षय कुमा...