पटना, मार्च 25 -- डीडीयू से गया होते हुए प्रधानखांटा के बीच ट्रेन की स्पीड का ट्रायल रन किया गया है। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 176 किलोमीटर प्रतिघंटा पहुंच गई। इस ट्रायल रन में ट्रेन पर पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया था कि निगरानी प्रणाली से लैस ट्रायल ट्रेन के जरिये अधिकतम गति के साथ निरीक्षण किया जाएगा। डीडीयू से प्रधानखांटा वाया गया रेलखंड पर ट्रायल के दौरान 180 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेगी। VIDEO: डीडीयू से गया होते हुए प्रधानखांटा के बीच ट्रेन की स्पीड का ट्रायल रन किया गया है। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 176 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इसकी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस से भी ज्यादा रही। #IndianRailways #Video pic.twitter.com/Vso...