पीटीआई, मार्च 20 -- विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने शुक्रवार को राजस्थान में 'लव जिहाद' 'लैंड जिहाद' और धर्म परिवर्तन से जुड़ी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए एक 'हेल्पलाइन नंबर' जारी किया है। हिंदू संगठन ने कहा है कि अगर किसी को परेशान किया जा रहा है, तो वे तुरंत मदद और सलाह के लिए 9024-669-328 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय रहेगी। लोगों को तुरंत मदद देने के उद्देश्य से वीएचपी ने टीमें भी गठित की हैं ताकि तय समय सीमा में मदद मुहैया करवाई जा सके। वीएचपी के प्रांत सहमंत्री विवेक दिवाकर ने कहा कि 'हेल्पलाइन नंबर इसलिए शुरू किया गया है कि अगर कोई परेशानी झेल रहा है तो वह तुरंत संगठन से संपर्क कर सकता है, विशेषकर ऐसे मामलों में जिनमें पर्याप्त मदद नहीं मिल पाती है। हेल्पलाइन की केंद्रीय निगरानी जयपुर से की जाएगी।' यह भी पढ़ें- मैं खुद...