VDO भर्ती 2023: रिजल्ट में देरी पर पिकअप भवन पर प्रदर्शन
लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। ग्राम विकास अधिकारी 2023 भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने गोमतीनगर के पिकअप भवन स्थित अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय के नीचे प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। अभ्यर्थियों ने आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि जल्द परीक्षा का रिजल्ट जारी करे। प्रदर्शन में भर्ती परीक्षा देने वाले प्रदेश से आए दर्जनों अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थी मयंक बाजपेई व राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार ने 1468 पदों के लिये ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का विज्ञापन 2023 में निकला था। भर्ती में 66 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 27 अप्रैल 2025 में करीब 32 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। दो वर्ष से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। अभ्यर्थियों ने बताया कि 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.