नई दिल्ली, मई 3 -- Vat Savitri Vrat 2026: ज्येष्ठ महीने में आने वाला वट सावित्री व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। हर साल यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले लिए थे। इस वजह से यह व्रत अखंड सौभाग्य से जुड़ा माना जाता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा करती हैं। साथ ही अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।16 मई को रखा जाएगा व्रत साल 2026 में वट सावित्री व्रत 16 मई, शनिवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है और 17 मई को रात 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.