नई दिल्ली, मई 10 -- वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं का खास व्रत माना जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर अपने अटूट प्रेम और संकल्प का परिचय दिया था। तभी से महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं। इस बार भी कई लोगों के मन में वट सावित्री व्रत की तारीख को लेकर सवाल बना हुआ है कि व्रत 16 मई को रखा जाएगा या 17 मई को। ऐसे में पंचांग के अनुसार सही तारीख और पूजा का समय जान लेते हैं।वट सावित्री व्रत 2026 की सही तारीख पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 16 मई 2026 को सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। तिथि का समापन 17 मई को रात 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदय तिथि को देखते हुए वट सावित्री व्रत 16 मई ...