नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का खास महत्व होता है। इस माह में कई व्रत-त्यौहार पड़ते हैं। इन्हीं में से एक है वट सावित्री व्रत। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत मनाया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखद दांपत्य जीवन की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा करती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता सावित्री ने अपने तप के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वट वृक्ष के नीचे वापस लिए थे। ऐसे में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन माता सावित्री और वट वृक्ष की पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि इस बार वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bada Mangal:बुढ़वा मंगल पर बजरंगबली को इ...