नई दिल्ली, मई 30 -- बालकनी और खिड़कियां घर का एक अहम हिस्सा होती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी और खिड़कियों का खास महत्व होता है, क्योंकि ये घर में ऊर्जा के प्रवाह के मुख्य रास्ते होते हैं। मान्यता है कि अगर घर की बालकनी और खिड़कियां उचित दिशा और सही जगह पर बनीं हो, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और सुख-शांति की बढ़ोतरी होती है। वहीं, अगर घर में बालकनी और खिड़की सही जगह पर ना हों, तो इसका नकारात्मक प्रभाव पूरे घर-परिवार में पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक बताएंगे कि घर में बालकनी और खिड़कियां कैसी होनी चाहिए?वास्तु में बालकनी और खिड़कियों का महत्व वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की खिड़कियां और बालकनी ब्रह्मांडीय और प्राकृतिक ऊर्जा के लिए होती हैं। माना जाता है कि जब ये दोनों सही दिशा में और साफ-सुथरे...