नई दिल्ली, मई 1 -- क्या आपका घर दो ऊंची बिल्डिंग के बीचों बीच बना हुआ है? आप इस वजह से परेशान हैं कि घर में सही से धूप और हवा का आगमन नहीं हो रहा है? बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे घरों में पॉजिटिव एनर्जी सही से नहीं आ पाती है। शास्त्र की दुनिया में इसे एनर्जी ब्लॉकेज कहा जाता है। एनर्जी के ब्लॉक होते ही घर में वास्तु दोष लगता है। ऐसे में इसके कई नुकसान भी होते हैं जिसका असर हमारे करियर से लेकर रिश्तों पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि इससे क्या नुकसान होते हैं और इससे बचने के क्या-क्या उपाय हैं?क्या होते हैं नुकसान अगर आपका घर भी ऐसा ही है तो कुछ नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। दरअसल सूरज की रोशनी और हवा का सही आगमन ना हो पाने की वजह से कई बार ऐसे घरों में एनर्जी ब्लॉक हो जाती है। अब ऐसे में इसका सीधा-सीधा असर हमारे घर और हम प...