नई दिल्ली, जुलाई 4 -- हिंदू धर्म में शाम के वक्त घर के मुख्य द्वार यानी चौखट पर दीया जलाना काफी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कई नियम भी बताए गए हैं जोकि घर में सुख-शांति और बरकत ले आते हैं। माना जाता है कि रोज शाम घर के बाहर दीया जलाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है और नेगेटिविटी खत्म होती है। हालांकि दीया जलाते वक्त कई लोग एक छोटी सी गलती कर बैठते हैं। अक्सर लोग सहूलियत के नाते एक जलते दीए से दूसरे दीए को जला लेते हैं। देखने में ये सामान्य सी बात लगेगी लेकिन वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में इसे सही नहीं माना जाता है। जानिए आखिर ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए?एक दीये से दूसरा दीया जलाना गलत मान्यता है कि हर एक दीए का अपना एक महत्व है। इसी वजह से हर दीए को अलग से जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि एक जलते हुए दी...