नई दिल्ली, फरवरी 6 -- वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर एक कोना और दिशा बेहद महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि अगर घर में चीजें वास्तु के मुताबिक ना रखी हों, तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच कलह, विवाद और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। यहां तक अगर हम गलत दिशा में भी बैठकर घर में काम करें, तो इसका असर आपको करियर पर पड़ता है। क्योंकि आज भी बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम कर रहे हैं। आजकल इसका ट्रेंड बढ़ गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में काम करने के लिए सही दिशा का चुनाव करने से न केवल आपके करियर की प्रगति होती है, बल्कि आप मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने में भी सक्षम होते हैं। चलिए जानते हैं कि किस दिशा में बैठकर काम करना चाहिए। सही दिशाह दिशा कुबेर और सफलता कीवास्तु की मानें, त...