नई दिल्ली, जून 9 -- आपने अक्सर कई लोगों को कुर्सी पर कपड़ों का अंबार लगाते हुए देखा होगा। देखने में ये सामान्य सी आदत लगेगा या फिर आप कहेंगे कि ये इंसान का आलसपन है। हालांकि वास्तु मानता है कि इस एक आदत के चलते पूरे घर की एनर्जी पूरी तरह से नेगेटिव हो जाती है। साथ ही जिंदगी में तमाम तरह की मुश्किलें भी आनी शुरू हो जाती हैं। दरअसल घर में फैला हुआ सामान ना सिर्फ मन को उलझाता है बल्कि कुछ ग्रहों के बुरे प्रभाव का असर भी बढ़ाता है। अगर आप भी अपनी कुर्सी पर कपड़ों का ढेर लगाते हैं तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि आखिर इससे होने वाले नुकसान क्या-क्या हैं? आइए जानते हैं कि सामान्य सी दिखने वाली इस आदत को वास्तु में किस ग्रह से जोड़कर देखते हैं और क्यों?शनि-राहु होते हैं प्रभावित वास्तु शास्त्र में गदंगी और बेकार की चीजों को आसपास रखने की आदत रा...