नई दिल्ली, जनवरी 8 -- घर में यदि वास्तु शास्त्र के नियमों का ख्याल रखा जाए, तो हमारे जीवन में इसका असर सकारात्मक पड़ता है। वहीं, अगर घर में चीजें वास्तु के अनुसार सही दिशा और उचित स्थान पर ना रखी हो, तो इसका परिवार पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में पति-पत्नी की तस्वीर कहां और कैसे लगानी चाहिए? नैऋत्य कोण होता है शुभमान्यता है कि पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए भी वास्तु के नियमों का ख्याल रखना चाहिए। बहुत से लोग अपने जीवनसाथी के साथ तस्वीरें घर की दीवारों पर टांगते हैं। अगर आप भी टांगने की सोच रह हे हैं, तो वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में लगानी चाहिए। यह दिशा फोटो के लिए सबसे अच्छी है। बढ़ेगा प्यारइस दिशा में तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहता है और दं...