नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु के लिए शुभ और अशुभ दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। जब चीजें सही दिशा में रखी जाती हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। हर दिशा का अपना अलग महत्व और देवता माने गए हैं। इसी तरह दक्षिण दिशा को वास्तु में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, जिसके स्वामी यमराज बताए गए हैं। इसलिए इस दिशा से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होता है। मान्यता है कि जैसे दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से शरीर की ऊर्जा प्रभावित होती है, वैसे ही घर के दक्षिण भाग में मुख्य द्वार या पानी से जुड़ी व्यवस्था होने पर घर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- Vastu Tips: गलत तरीके से पेड़ काटन...