नई दिल्ली, मार्च 1 -- भूखंड खरीदना जीवन का सबसे बड़ा निवेश होता है। वास्तु शास्त्र में भूखंड का आकार, दिशा और अनुपात बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गलत आकार का प्लॉट चुनने से घर या दुकान में सुख-शांति की बजाय परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं सही आकार का भूखंड जीवन में धन, स्वास्थ्य, समृद्धि और तरक्की लाता है। वास्तु के अनुसार कुछ आकार शुभ होते हैं और कुछ अशुभ। आइए जानते हैं प्रमुख भूखंड आकारों के बारे में, जो घर या व्यापार के लिए शुभ या अशुभ माने जाते हैं।गोमुखाकार भूखंड - घर के लिए सबसे शुभ गोमुखाकार भूखंड वह होता है जिसकी सामने की लंबाई कम और पीछे की तरफ अधिक चौड़ाई होती है। वास्तु शास्त्र में इसे गाय के मुंह जैसा माना जाता है। यह भूखंड निवास करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस पर मकान बनवाने से परिवार में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.