नई दिल्ली, जुलाई 10 -- वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कमरे और हर एक कोने को बहुत ही खास माना जाता है। वहीं मुख्य द्वार को बहुत ही अहम दिया जाता है क्योंकि यहीं से घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशियों की एंट्री होती है। इसी वजह से वास्तु में मुख्य द्वार को हमेशा सही तरीके से रखने की सलाह दी जाती है। वहीं वास्तु में ऐसी भी मान्यता है कि कुछ चीजें को मुख्य द्वार पर रखने या फिर लगाने से भी घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। इन्हीं में से एक चीज है मोर पंख। इसे पॉजिटिव एनर्जी के प्रतीक के रूप में देखते हैं। जानिए आखिर मुख्य द्वार पर मोर पंख को लगाने का सही तरीका क्या है और इसके क्या-क्या फायदे मिलते हैं?मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से मिलते हैं ये तीन फायदे-1. नजरदोष से होता है बचाव वास्तु शस्त्र में माना जाता है कि अगर घर में बार-बार बिना किसी वजह...