नई दिल्ली, जून 15 -- आपके घर का वास्तु अच्छा होना चाहिए। आपके घर में वास्तु के हिसाब से हर चीज होगी तो आपको इसका लाभ मिलेगा, लेकिन घर के मेन गेट को लेकर अगर आपका वास्तु खराब होगा तो कई दिक्कतें आपको परेशान करेंगी। यहां हम घर के मेन गेट और सीढ़ियों की बात करेंगे। सबसे पहले घर के मेन गेट की बात करते हैं। अगर आपका घर का मेन गेट बहुत अधिक ऊंचा है तो आपको राजभय तथा रोग होता है, और अधिक नीचे होने पर चोरभय, दुःख तथा धन की हानि होती है, इसलिए इसे घर के हिसाब से बनाना चाहिए। मेन गेट के ऊपर अगर द्वार है तो इसे यमराजका मुख कहा जाता है। इसलिए घर का दरवाजा बनवा रहे हैं तो इसका खास ध्यान रखें।कैसा हो घर का दरवाजा एक दरवाजे के ऊपर अगर कोई दूसरा दरवाजा बनाना हो तो उसे नीचे के दरवाजे की तुलना में छोटा बनाना चाहिए, दोनों को सेम आकार का नहीं बनाना चाहिए। नी...