नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- Varuthini ekadashi vrat katha: वैशाख मासके कृष्ण पक्ष में किस नामकी एकादशी होती है। इस साल वरुथिनी एकदशी 13 अप्रैल को रखी जाएगी। भगवान्‌ श्रीकृष्ण ने कहा है कि राजन् वैशाख कृष्णपक्ष की एकादशी वरूथिनी के नामसे प्रसिद्ध है। यह इस लोक और परलोकमें भी सौभाग्य प्रदान करनेवाली है। वरूथिनी के व्रत से सदा सौभाग्य लाभ और पापकी हानि होती है। यह समस्त लोकोंको भोग और मोक्ष प्रदान करनेवाली है। वरूथिनी के ही ब्रत से मान्धाता और धुन्धुमार आदि अन्य अनेक राजा स्वर्गलोक को प्राप्त हुए हैं। जो दस हजार वर्षो तक तपस्या करता है, उसके समान ही फल वरूथिनी व्रत से भी मनुष्य प्राप्त कर लेता है। घोड़े के दान से हाथी का दान , उससे बड़ा भूमिदान और भूमिदानसे भी अधिक महत्त्व तिलदान और तिलदानसे बढ़कर स्वर्णदान ओर स्वर्णदान से बढ़कर अन्नदान है। पुरु...