वाराणसी, अगस्त 8 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हस्तशिल्प बहुरंगी अग्रसेन सावन मेले में भारतीय संस्कृति के विविध आयाम देखने को मिला। यह नारी सशक्तीकरण और उनकी उद्यमशीलता का अनुपम उदाहरण रहा। इसमें सजे 80 स्टालों पर बनारसी साड़ियां-सूट दिखे तो कोलकाता के कलात्मक सूती कपड़ों और मऊ की आकर्षक चूड़ियों ने लोगों का ध्यान खींचा। काशी के व्यंजन, ब्रांडेड और फैंसी गहने, हैंडमेड राखियां, जन्माष्टमी के लिए कढ़ाईयुक्त भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र, खिलौने, बुटीक, मेहंदी और मेकअप उत्पादों ने संदेश दिया-'आज की नारी किसी से कम नहीं हैं।' कबीरचौरा रोड स्थित सरोजा पैलेस में शनिवार को मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष और डीआरएम आशीष जैन की पत्नी वानी जैन ने हस्तशिल्प बहुरंगी अग्रसेन सावन मेले का उद्घाटन किया। उन्हो...