वाराणसी, जुलाई 11 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सारनाथ थाना पुलिस ने 71 वर्षीय महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच ने पुलिस लाइन सभागार में जानकारी दी। बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 9.09 ग्राम वजन की लूटी गई सोने की चेन (कीमत लगभग 1.10 लाख रुपये) और वारदात में प्रयुक्त चोरी की बुलेट (कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये) बरामद की है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सारनाथ पुलिस ने 11 जुलाई की रात करीब 12:35 बजे हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से छोटा लालपुर निवासी विजय चौहान उर्फ लकी को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को खजुही स्थित दुकान में मौजूद 71 वर्षीय क...