Varanasi News: 53 दिव्यांगों को मिली नौकरी
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी। चौकाघाट स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगा। उद्घाटन दिव्यांग प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा ने किया। इस दौरान 77 दिव्यांगों ने भाग लिया, इसमें 53 को नौकरी मिली है। डॉ. उत्तर ओझा ने कहा कि दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हर सरकारी विभाग में अनुवादक की नियुक्ति करने का सरकार से अनुरोध करूंगा। इंडिगो एयरलाइंस में भी भर्ती कराने का प्रयास होगा। सेवायोजन के वाराणसी मंडल के सहायक निदेशक मुकेश कुमार, रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह, विजय जायसवाल, अभिषेक सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.