वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को 50 लाख से अधिक और सांसद निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजनाओं में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने परियोजनाओं और जारी बजट के सापेक्ष भौतिक प्रगति जानी। कहा कि भौतिक और वित्तीय प्रगति सीएमआइएस पोर्टल पर अपडेट करते रहें। निर्माण में कहीं कोई बाधा आए तो उसे तत्काल अवगत कराएं। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से दो टूक कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदार अधिकारी निर्माण कार्यों की निगरानी स्वयं करें। उन्होंने नगर निगम की विलंबित परियोजनाओं की अलग से चार्ट तैयार करने के निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ प्रखर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...