Varanasi News: 5.43 लाख नौनिहालों को पिलाई जायेगी 'दो बूंद जिंदगी की'
वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददता। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के संबंध में गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पल्स पोलियो विशेष अभियान के संबंध में चर्चा हुई। इस अभियान में 5 वर्ष तक के 5,43,549 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाएगी।सीएमओ ने निर्देश दिया कि लक्षित शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने ने कहा कि बूथ दिवस पर 22 नवंबर को सभी विद्यालय खोले जाएंगे। बच्चों की बुलावा टोली बनाकर केंद्र पर लाएं। सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित किए जायेंगे। बूथों का उदघाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाए। जिले में बने 1790 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। जबकि घर-घर भ्रमण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.