वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) और आसपास के इलाकों में जलनिकाशी का नेटवर्क तैयार होगा। नगर निगम और बरेका के बीच इस सम्बन्ध में 45.30 करोड़ की समेकित वर्षा जल निकासी (इंटीग्रेटेड स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज) परियोजना पर समझौता हुआ है। बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में सोमवार को बरेका की ओर से उप मुख्य इंजीनियर साकेत तथा नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना पहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक लगभग 14.20 किलोमीटर लंबी समेकित वर्षा जल निकासी प्रणाली के निर्माण से संबंधित है। इसकी कुल लागत 45.30 करोड़ है, जिसमें बरेका 24.00 करोड़ तथा नगर निगम 21.30 करोड़ का योगदान देगा। परियोजना के अंतर्गत बरेका अपने परिस...