Varanasi News: 400 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया
वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सेनेटरी एंड सपोर्ट सर्विस के स्वच्छता एवं सहायक सेवा इकाई की ओर से बुधवार को प्लास्टिक-विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिला महाविद्यालय, छित्तुपर, सीरा रोड, सीपीडब्लयूडी कार्यालय, स्वतंत्रता भवन रोड पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। 70 सफाई मित्रों ने सक्रिय योगदान दिया तथा लगभग 400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जिसे आगे के प्रसंस्करण के लिए निर्धारित प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया। इसके अतिरिक्त, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं कम्पोस्टिंग प्रबंधन सुविधा (केंद्रीय कचरा संग्रहण स्थल) स्थित वर्षा जल संचयन तालाब की सफाई की गई, जिससे जल संरक्षण संबंधी आधारभूत संरचना का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.