वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: वाराणसी। सिगरा पुलिस ने रविवार देर रात खतरनाक तरीके से बाइक राइडिंग करने के आरोपी की बीएमडब्ल्यू बाइक सीज कर दी। पिछले लगभग एक सप्ताह से शहर की सड़कों पर मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ तेज गति, तेज आवाज और 'फायरिंग' जैसी आवाजें निकालकर बाइक दौड़ रही थी। पुलिस के अनुसार बाइक की कीमत 26 लाख है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि यातायात नियमों के खुलेआम उल्लंघन, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और साइलेंसर से अवैध साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के आरोप में गाड़ी को सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...