वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: वाराणसी : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अख्तर अंसारी ने कहा कि 2027 में भाजपा की विदाई तय है। शनिवार को वाराणसी पहुंचे सोहेल ने अलईपुर में संगठन के कार्यक्रम में यह बात कही। कहा कि भाजपा सरकार अपने अपने फैलाए जाल में बुरी तरह फंस चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार से जनता उब चुकी है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ, पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ. काजी मोहम्मद शाहिद, शाहजमल खान, मोहम्मद अख्तर, इकबाल, दीपक कुमार, डॉ. रफीक अंसारी, शारिक अंसारी, वसीम खान, हाजी उसमान अंसारी, हाशिम रिजवी, वसीमा अंसारी, शारिक अंसारी, मोहम्मद आलम, एसएस सज्जू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...