वाराणसी, जुलाई 7 -- Varanasi News: वाराणसी। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने मूड़ादेव गांव में मुंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का सोमवार को भूमि पूजन और शिलान्यास किया। 2.85 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास किया जाएगा। डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण से आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होगा। विधायक ने कहा कि कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, अजीत पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, दिव्यांशु पटेल,आनंद प्रकाश पटेल, उदय प्रताप प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सोनू, प्रदेश ...