वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। व्यवसाय में साझेदारी का भरोसा देकर 17 लाख रुपये हड़पने के आरोप में कैंट कैंट पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मंडुवाडीह के रामनगर कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है। अरविंद ने तहरीर में बताया कि वह नदेसर में बनारस बैटरी वर्क्स के नाम से बैटरी, इन्वर्टर और सोलर पैनल का कारोबार करते हैं। आरोप है कि राजाबाजार निवासी अजय रावत ने साझेदारी में कारोबार का प्रस्ताव दिया। उन्होंने अपनी फर्म और बेटे सौरभ के बैंक खाते से अजय रावत की फर्म मां लक्ष्मी होम एलायंसमेंट के खाते में 17 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। 22 जनवरी 2025 को हिसाब-किताब की बात पर अजय टालमटोल करने लगा। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसने और उसके परिजनों ने गाली-गलौज की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसमें बनारस ...