वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रतिबंधित चाइनीज मंझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार को विशेष अभियान चला। इस दौरान चाइनीज मांझा बेचने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 137.448 किलोग्राम मंझा बरामद हुआ है। थाना कोतवाली, दशाश्वमेध, रामनगर एवं मंडुवाडीह में 8 मुकदमे पंजीकृत हुए। सीपी ने बताया कि कोतवाली थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों को 37.873 किलो मंझा के साथ पकड़ा। रामनगर पुलिस ने 20 किलो मंझा बरामद किया। दशाश्वमेघ थाने की पुलिस ने एक आरोपी के पास 56 किलो मंझा बरामद किया। इसके अलावा भेलूपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 किलो, मंडुवाडीह पुलिस ने एक युवक के पास 2 किलो, सारनाथ में दो आरोपियों के पास 3.865 किलो, लोहता पुलिस ने एक अभियुक्त से 5 किलो, लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने...