वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। महज 12 घंटे में 119.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। सड़कें पानी में डूब गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वांचल के आसमान में बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रातभर बारिश का दौर जारी रहा। बीएचयू अस्पताल परिसर, गिरजाघर, नई सड़क, लंका, गोदौलिया समेत कई इलाकों में पानी भर गया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और तीमारदार भी जलजमाव से परेशान रहे। कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। यह भी पढ़ें- Varanasi News: झमाझम बारिश, कई इलाके पानी-पानी निचले इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब रही। बारिश के बीच बिजली आपूर्ति भी क...