वाराणसी, सितम्बर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, विसं। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के वार्ड प्रवास कार्यक्रम के तहत रविवार को मछोदरी स्मार्ट स्कूल में 11वां और अंतिम लाभार्थी कैम्प आयोजित हुआ। सैकड़ों पात्रों ने विभिन्न योजनाओं के लिए पंजीकरण कराया। विधायक ने स्टालों पर जाकर लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। विधायक ने गर्भवती महिलाओं में पुष्टाहार, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक और विश्वकर्मा योजना की लाभार्थियों को सिलाई मशीन दिया। बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। नीलकंठ ने बताया कि अब तक 11 लाभार्थी कैम्पों में 6 हजार से अधिक लोगों ने आंखों की जांच और चार हजार से अधिक ने निशुल्क चश्मा लिया। 200 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ। पीएम स्वनीधि योजना के 160, 115 महिलाओं को विधवा पेंशन, बिजली विभाग द्व...