वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीमा कंपनी का कर्मचारी बन बीमाधारक को हाई रिटर्न का झांसा देकर 11 लाख 72 हजार रुपये की साइबर ठगी में बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को आगरा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में आगरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 10 निवासी रंजन कुमार और केआर नगर, सिकंदरा के महर्षिपुरम कॉलोनी निवासी देवेश प्रताप सिंह हैं। आरोपियों ने संदहा निवासी श्यामलाल पाल से बीते अप्रैल में साइबर ठगी की थी। आरोपियों ने फोन कर खुद को पीएनबी मेट लाइफ एंश्योरेंस का कर्मचारी बताया था। श्यामलाल पाल इसी कंपनी से बीमा कराया था। आरोपियों ने बोनस और हाई रिटर्न का झांसा दिया। इसके लिए और रुपये निवेश करने की बात कही। आरोपियों ने कुल 11 लाख 72 हजार 190 रुपये की ठगी ...