Varanasi News: 11 जुलाई की शाम शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी। शहर में शनिवार शाम को पेयजल आपूर्ति नहीं की जाएगी। भदैनी स्थित इंटेकवेल में नियमित सर्विसिंग और रखरखाव कार्य के लिए जलकल विभाग ने ब्लॉक लिया है। भेलूपुर से होने वाली पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस कारण वरुणा इस पार के सभी वार्डों में आपूर्ति नहीं होगी। विभाग के सचिव रामअवतार चौधरी के अनुसार यह कार्य शहर की सुचारु जलापूर्ति व्यवस्था को भविष्य में बेहतर बनाए रखने के लिए एक अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है। लोगों से अपील है कि आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.