वाराणसी, अगस्त 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मानसून द्रोणिका के अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में खिसकने के कारण सावन के दूसरे सोमवार को हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद अगले दो से तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान बूंदाबादी हो सकती है, तेज बारिश की संभावना नहीं है।रविवार को तेज धूप निकली तो बादलों की आवाजाही भी हुई। पूरे दिन धूप-छांव की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थान से थोड़ा दक्षिण की ओर शिफ्ट हो रही है। ऐसे में हल्की बारिश के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...