Varanasi News: 'सृजन' में छात्राओं ने किया कला का प्रदर्शन
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के न्यू पीजी गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार को तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी 'सृजन' की दूसरी शृंखला का शुभारंभ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। 11 अक्तूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में छात्राओं की लगभग 150 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें पेंटिंग, मूर्तिकला, सिरेमिक, पॉटरी, टेक्सटाइल डिजाइन और एप्लाइड आर्ट की रचनाएं शामिल हैं। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कलाकृतियों में मौलिक विचारों और विशिष्ट कलात्मक प्रतिभा की झलक दिखाई देती है। उन्होंने छात्राओं को अपनी मौलिकता बनाए रखने, निरंतर अभ्यास करने और अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: कलाकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.