वाराणसी, अगस्त 25 -- Varanasi News: वाराणसी। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम की ओर से महमूरगंज स्थित एक होटल में सोमवार को 'सिंधारा सखियों संग' का आयोजन हुआ। संस्था की महिला सदस्यों ने विभिन्न रंगारंग एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। उद्घाटन राम बुबना, अरविन्द जैन एवं मनीष मोरोलिया ने सपत्नीक दीप जलाकर किया। संयोजन रितिका बाजोरिया, नैंसी अग्रवाल एवं आंशिका अग्रवाल, संचालन आकांक्षा डिडवानिया, कोमल अग्रवाल एवं पंखुड़ी अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अभिषेक डिडवानिया, हरि अग्रवाल, सीए सत्यम अग्रवाल, राघवेंद्र सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...