वाराणसी, जुलाई 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर साइबर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जाए रहे अभियान 'साइबर वज्र' की समीक्षा की। इस दौरान जानकारी दी गई कि अभियान के तहत 39 मुकदमे दर्ज करते हुए 75 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सीपी को बताया कि अभियान के तहत लगभग 300 युवक-युवतियों को रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के दौरान 42 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो चारपहिया वाहन, 1.40 लाख से अधिक नगद एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए। वहीं करीब 3.4 करोड़ की राशि बैंक खातों में होल्ड कराई गई। बताया कि 480 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 145 आईएमईआई एवं 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए गए। 29.5 लाख की राशि पीड़ितों को रिफंड कराई गई।अभियान में अंतरराज्यीय एमएलएम यानी पिरामिड स्कीम,...