वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में 'विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0' पुस्तक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं दृढ़ नेतृत्व में प्राचीन नगरी काशी ने आधुनिकता और संस्कृति के समन्वय का एक नया युग देखा है। प्रधानमंत्री ने काशी के विकास को केवल एक संसदीय क्षेत्र का विकास ही नहीं एक छोटे राज्य के बजट के समकक्ष हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर ऐतिहासिक मार्ग प्रशस्त किया है। प्रधानमंत्री के इसी स्वप्निल 'काशी 3.0' के विज़न का यह दस्तावेज है। पुस्तक की परिकल्पना महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं संपादन मीडिया संयोजक प्रमील पांडेय ने किया। लोकार्पण के मौके पर महानगर प्रभारी एमएलसी अरुण...