Varanasi News: 'मेघ मल्हार' में बारिश की झड़ी, पिरोई गीत-संगीत की लड़ी
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बुधवार शाम मारवाड़ी महिला संगठन के 'मेघ मल्हार' में बारिश की ऐसी झड़ी लगी कि रोम-रोम भीग गया। खुशगवार मौसम में सखियों ने गीत-संगीत, नृत्य और हंसी-ठिठोली के बीच पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी समाज भवन में मयूर नृत्य से कार्यक्रम शुरू हुआ। आरती मोदी, दीपाली भालोटिया, निधि जसरापुरिया, सुरुचि जालान और आकांक्षा गोयल की पेशकश दिलकश रही। आरती मोदी और अनिता जसरापुरिया ने कजरी 'पिया मेंहदी लिया दा मोतीझील से...' और 'बरसन लागी बदरिया...' गाकर माहौल में रस भर दिया। मधु तुलस्यान और प्रीति बाजोरिया ने हास्य नाटक से लोगों को गुदगुदाया। राजस्थान के पारंपरिक परिधानों में सजी-संवरी महिलाओं ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। 'मेघ मल्हार' केंद्रित मनोरंजक कार्यक्रम '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.