Varanasi News: 'बरखा बहार आई' में महिलाओं ने बांधी समा
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। स्माइल मुनिया की ओर से गुरुवार को 'बरखा बहार आई' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने कजरी और झूला के सामूहिक गायन से लोगों को मुग्ध कर दिया। उन्होंने सावनी गीतों पर नृत्य भी किया। लंका स्थित द वंस मोर रेस्टोरेंट में कार्यक्रम का आरंभ प्रीति जयंती के गणेश वंदन से हुआ। शालिनी, गीता, निकिता, सरोज्र चंद्रा और सुनीता ने 'सावन में झूलनी गढ़ाय द पिया' और 'सखी बरसे झमाझम पानी नथनिया से बूंद टपिके' का सामूहिक गायन किया। इसके बाद कंचन, ममता, रागिनी और भावना ने सावनी गीत पर नृत्य किया। रेणु और सलोनी ने मनोरंजक खेल कराए। विजयी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मुनिया को पाठन एवं खाद्य सामग्री भी भेंट की गई। अंत में उन्होंने चटपटे व्यंजनों का आनंद लिया। संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.