वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान में सोमवार से शुरू हुई प्लाज्मा प्रदर्शनी 'फोर्थ स्टेट' में छात्रों को आधुनिक विज्ञान की अवधारणाओं का व्यावहारिक अनुभव दिया जा रहा है। केंद्र के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च (आईपीआर) के अनुसंधान एवं विकास संस्थान के सहयोग से प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी 16 अक्टूबर तक चलेगी। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि प्लाज्मा से जुड़े प्रयोग विज्ञान, इंजीनियरिंग और कल्पनाशीलता के समन्वय का अवसर प्रदान करते हैं। बताया कि कृत्रिम रूप से प्लाज्मा उत्पन्न करने के लिए विशेष उपकरणों, उच्च वोल्टेज और सावधानीपूर्वक संचालन की आवश्यकता होती है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में ऊर्ज...