वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: वाराणसी। पार्क में रखी तीन सीटों वाली लकड़ी की बेंच पर बैठने को लेकर हुई नोकझोंक जल्द एक वैचारिक संघर्ष में बदल गई। इसके साथ ही शहरी जीवन की संकीर्णता, जगह पाने की छटपटाहट, अकेलापन और असुरक्षा को दर्शकों ने अपने इर्दगिर्द महसूस किया। ​नागरी नाटक मंडली न्यास के 'आश्विन नाट्य महोत्सव' की तीसरी संध्या में मंगलवार को मानव कौल की कहानी 'पार्क' का नाट्य रूपांतरण नाट्यप्रेमियों ने मंत्रबद्ध होकर देखा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिक्रमगंज एवं आरा (बिहार) की पूर्व सांसद मीना सिंह रहीं। इस अवसर पर नागरी नाटक मंडली न्यास के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता और सचिव डॉ. अजीत सैगल भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: 'चडालिका' की मूल आत्मा मंच पर उतरी मुख्य अतिथि ने कहा कि रंगमंच समाज का आईना है। ऐसी गंभीर प्रस्तुतियां ...