वाराणसी, नवम्बर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। भिटारी स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को 'नो बैग डे' पर बाल मेला आयोजित किया गया। इसमें बच्चोंने आकर्षक प्रोजेक्ट वर्क, शैक्षिक मॉडलों, हस्तनिर्मित सामग्रियों और रचनात्मक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। उनके हुनर, कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की सराहना की गई। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाल मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना बढ़ाना और सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना रहा। इसके जरिये उन्हें प्रतिभा प्रदर्शन बेहतर अवसर मिला। उन्होंने बच्चों प्रयास की सराहना की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बाल दिवस पर एमजे पब्लिक स्कूल म...