Varanasi News: 'द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर' से सुधि को मिली पहचान
वाराणसी, अक्टूबर 28 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में 12वीं की छात्रा सुधि सिंह को डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर' के निर्देशन से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। वृत्तचित्र हरिश्चंद्र घाट और अन्य श्मशान घाटों पर अंतिम-संस्कार से जुड़े डोम समाज के सामाजिक, आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर आधारित है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म को गोल्डन लायन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, क्राउन वुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सुंदरवन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल और एशियन इंटरनेशनल फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.