Varanasi News: 'ऊर्जा जनशक्ति' क्रैश, हजारों कर्मचारी नहीं लगा सके हाजिरी
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का 'ऊर्जा जनशक्ति' ऐप शनिवार सुबह क्रैश हो गया। इसके चलते ड्यूटी पर पहुंचे हजारों अधिकारी, विभागीय कर्मचारी और संविदा कर्मचारी डिजिटल हाजिरी नहीं लगा सके। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज होने से वेतन कटने की आशंका है। वहीं, ऐप न चलने से कर्मचारियों में आक्रोश भी देखा गया। उनके मुताबिक कई बार डिस्कॉम के आइटी विभाग को जानकारी दी गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की निगरानी के लिए ऊर्जा जनशक्ति ऐप की व्यवस्था लागू की गई है। इसके माध्यम से कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में डिजिटिल हाजिरी लगाई सकती है पर शनिवार सुबह से ही ऐप में सर्वर एरर और लॉगिन फेल बता रहा था। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.