वाराणसी, नवम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पुश्तैनी मकान के ध्वस्तीकरण प्रकरण में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) प्रशासन ने साफ किया है कि यह सरकारी कार्रवाई नहीं है। यह प्रख्यात शहनाईवादक के परिजनों का निहायत निजी मामला है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे सरकारी कार्रवाई के रूप ट्रेंड किया जा रहा है। उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। आरोप लगाया कि सरकार उस्ताद का पुश्तैनी मकान ध्वस्त करा रही है। सोशन मीडिया पर सपा सुप्रीमो का वीडियो जारी होने के तत्काल बाद वीडीए का स्पष्टीकरण आया। वीडीए सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्र ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई गई। यह भी पढ़ें- 'जिनके लिए शहनाई नहीं बजी, उनसे और क्या उम्मीद करना', भाजपा पर बरसे अखिलेश, बिस्मिल्ल...