Varanasi News: 'उत्तर बस्ती' से भरेगी महिलाओं की सूनी गोद
वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गुजरात में सीवीएम यूनिवर्सिटी की प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. जैस्मीन रितेश गुजराथी ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति 'उत्तर बस्ती' महिलाओं की सूनी गोद भरने में सहायक है। दावा किया कि इससे बांझपन की समस्या खत्म होती है। बड़ी बात यह है कि इससे इलाज में सिर्फ डेढ़ हजार रुपये खर्च होते हैं। डॉ. गुजराथी की मानें तो आयुर्वेदिक पद्धति 'उत्तर बस्ती' इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का विकल्प है। नि:संतान दंपतियों के लिए यह बड़ी उम्मीद है। इसमें महिलाओं की शारीरिक स्थिति, प्रकृति और उनके खानपान का विशेष ध्यान रखा जाता है। आईएमएस बीएचयू में आयुर्वेद संकाय के प्रसूति तंत्र विभाग के तीन दिवसीय 'प्रसूतिकॉन-2.0' के दूसरे दिन गुरुवार को स्वतंत्रता भवन में उन्होंने पद्धति की व्याख्या की। कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.