Varanasi News: 'आनंदकाशी' योजना में सहभागी बनने पर सम्मान
वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी। आनंद काशी आवासीय योजना, कल्लीपुर के लिए लैंड पूलिंग में सहभागी बनने वाले यूएसए के प्रवासी भारतीय अमित कुमार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने अपने कार्यालय में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अमित कुमार के साथ दिनेश कुमार सिंह ने 19820 वर्गमीटर तथा जावित्री देवी ने 4130 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकास के लिए सहभागिता की है। कमिश्नर ने जावित्री देवी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एस राजलिंगम ने कहा कि वीडीए का उद्देश्य नागरिकों एवं भू-स्वामियों के सहयोग से आधुनिक, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल एवं विश्वस्तरीय आवासीय योजनाओं का विकास करना है। इस दौरान उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में एरी रेशम कीटपालन कुटीर उद्योग के रूप में होगा विकसित
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.