Varanasi News: 'अर्नब' ने छिपाया चांद, आसमान पर टिकी रहीं निगाहें
वाराणसी, अक्टूबर 30 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने इस करवाचौथ व्रती महिलाओं को लंबा इंतजार कराया। पिछले दो दिनों से शाम से ही पसरी चटक चांदनी गुरुवार को गायब थी। चांद भी बादलों में छिपा रह गया। दिनभर निर्जला व्रत के बाद महिलाएं शाम से ही चंद्रदर्शन का इंतजार करती रहीं। ज्योतिषियों की सलाह लेकर तय मुहूर्त में कुछ ने 'मानस दर्शन' कर पति का चेहरा निहारा तो कुछ ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर मोबाइल में चंद्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम शाम को भी जारी रही। करवाचौथ की व्रतियों को शाम के चंद्रदर्शन की चिंता सता रही थी मगर उम्मीद थी कि शाम को किसी कोने में प्रेम का प्रतीक चंद्रमा नजर आएगा। यह भी पढ़ें- Moon Time: आज यूपी में चांद कितने बजे दिखेगा, जानें लखनऊ, कानपुर, नोएडा प्रयागराज समेत 45 श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.